Nora Fatehi ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर के रूप में की थी लेकिन आज वह एक्ट्रेस के रूप में भी खूब जानी जाती हैं । ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपने स्ट्रगल वालों दिनों को याद किया और बताया है कि जब वह इंडिया आई थी तो उनके पास महज 5 हजार रुपये थे ।
![Nora Fatehi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-design-9-300x200.jpg)
Nora Fatehi हाल ही में फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नजर आई। इस फिल्म में नोरा का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मूवी में भले ही नोरा फतेही को कम स्क्रीन टाइम मिला है, लेकिन कम समय में ही उन्होंने अच्छा स्क्रीन प्रेजेंस दिखाया है। नोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर के रूप में की थी, लेकिन आज वह एक्ट्रेस के रूप में भी खूब जानी जाती हैं।
Nora Fatehi 9 लड़कियों के साथ करती थी रूम शेयर
माशेबल इंडिया ऑफ द बॉम्बे जर्नी के नए एपिसोड में नोरा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि जब वह भारत आई थीं तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन दिनों मैं पांच हजार रुपए लेकर इंडिया आई थी। मैं मुंबई में 9 लड़कियों के साथ एक थ्री BHK फ्लेट में रहती थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन दिनों मैंने कई दिनों तक एक अंडा, ब्रेड खाकर और दूध पीकर गुजारा किया था।
उन्होंने कहा की मैं उस वक्त एक एजेंसी में काम करती थी। जो मेरे घर का किराया देती थी और अपना कमीशन काट लेती थी। वो मेरे लिए बुरा वक्त था। मुझे उस समय थैरेपी की जरूरत पड़ गई थी।’
![Nora Fatehi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-design-11-300x200.jpg)
रोर से किया था बॉलीवुड डेब्यू
Nora Fatehi ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के डांस नंबर ‘मनोहारी’ में देखा गया था। इसके बाद नोरा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दिलबर दिलबर, हाय गर्मी आदि सुपरहिट गानों में डांस किया।
- और पढ़े
- Crew फिल्म की चौथे दिन कमाई हुई डाउन, जानिए करीना, तब्बू और कृति की मूवी का कलेक्शन
- PM Modi के समर्थन में अमेरिका में निकाली गई कार रैली, लोगों ने लगाया ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा
Sonakshi Sinha ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में रचा इतिहास, नए गाने ने रिलीज के बाद मचाया बवाल