Parliament में आज सुबह ही एक बात को लेकर बहस हो गई। लोकसभा सांसद मीना ने कहा कि समानता का दर्जा आप लोग ही हमें नहीं दे रहे है। हमें पर्याप्त समय ही नही दिया जा रहा है।

Parliament में आज भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रही जसकौर मीना ने लोकसभा में महिलाओं को बात रखने के लिए उचित समय नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोकसभा के पीठासीन राजेन्द्र अग्रवाल से कहा कि हमें उचित समय मिलना चाहिए, हम भी तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा हम आज सुबह से ही है। पहले भी दिन से ही समय पर यहां आ जाते हैं। इन सबके बावजूद हम सोचते हैं कि अन्य लोगों ने जिस तरीके से अपनी विस्तार से बात रखी, क्या हम नहीं रख सकते हैं।
Parliament में हमें नहीं मिल रही समानता
भाजपा सांसद ने कहा समानता का दर्जा तो आप लोग भी हमें नहीं दे रहे हैं। हम आज सुबह से ही है। पहले भी दिन से ही समय पर यहां आ जाते हैं। इन सबके बावजूद हम सोचते हैं कि भाई सतपाल जी, कानून मंत्री व अन्य लोगों ने जिस तरीके से अपनी विस्तार से बात रखी, क्या हम नहीं रख सकते हैं। हम भी अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन उचित समय देना चाहिए।

Parliament में बोलने के लिए बनाएं नियम
मीना ने आगे कहा, ‘हम व्हिप चेयर से भी अनुरोध करेंगे महिलाओं के बोलने के लिए आप सुनिश्चित करें कि दो या तीन के बाद हमें बुलाया जाए। 15 लोगों के बाद हमें बुलाया जाता है क्या बोले हम? मैंने तीन दिन से लगातार तैयारी की थी, लेकिन फिर भी एक बात पूरी नहीं कर सकी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर कहूंगी कि अन्याय सहकर बैठ जाना यह बड़ा दुष्कर्म है, न्यायार्थ अपने बन्धु को भी, दंड देना धर्म है।’
- और पढ़े
- Bigg Boss 17: मुन्नवर- आयशा की बीच बढ़ रही नजदीकियां, ऐश्वर्या ने कहा- क्यों कर रहे इतना फेक
- Anushka Sharma की दूसरी प्रेग्नेंसी हुई कंफर्म, इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो से हुई खुलासा
Bigg Boss 17: मुन्नवर- आयशा की बीच बढ़ रही नजदीकियां, ऐश्वर्या ने कहा- क्यों कर रहे इतना फेक