Pawan Singh भोजपुरी स्टार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इस बात पर उन्होंने खुद मुहर लगाई है। Pawan Singh ने जहां पहले बीजेपी की टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था वहीं अब उन्होंने चुनाव लड़ने की बात कही है।
![Pawan Singh](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-2-300x200.jpg)
Pawan Singh ने चुनाव लड़ने की घोषणा खुद की है। भोजपुरी स्टार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है… जय माता दी”। बीते दिनों पवन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें वे कह रहे थे कि चुनाव तो वे लड़ेंगे, लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी से लड़ना है, यह बाद की बातें हैं।
Pawan Singh लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
भोजपुरी स्टार की इन बातों के मायने-मतलब भी खूब निकाले जा रहे हैं। 2014 से पहले आरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जमीन बहुत मजबूत नहीं रही है। एनडीए से यह सीट जदयू के खाते में थी और पार्टी की मीना सिंह 2009 में चुनाव जीती थीं। एनडीए से अलग होने के बाद 2014 में भाजपा ने यहां से सेवानिवृत्त वरिष्ठ गृह सचिव राजकुमार सिंह को मौका दिया।
इसके बाद नरेंद्र मोदी की लहर और सांसद आरके सिंह के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं उनकी स्वच्छ छवि ने आरा में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। 2019 के चुनाव में विपक्ष के वोटों की गोलबंदी के बावजूद भाजपा ने एक लाख 47 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी।
![Pawan Singh](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-300x200.jpg)
Pawan Singh की राह आसान नहीं
आरके सिंह के अलावा भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भोजपुर से आते हैं। जदयू से सांसद रहीं मीना सिंह भी अब भाजपा में हैं। ऐसे में भाजपा से आरा के लिए पवन सिंह की राह आसान नहीं है। हालांकि, पवन सिंह अपनी चुनाव लड़ने की इच्छा की लिस्ट में आरा के साथ छपरा, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर और औरंगाबाद का भी नाम ले रहे हैं।
- और पढ़े
- Elvish Yadav की बढ़ी मुश्किलें, मार खाने वाले शख्स नई वीडियो बनाकर बताई पूरी कहानी
- Rahul Gandhi ने उठाया जातिगत जनगणना का मुद्दा, कहा- कांग्रेस आएगी तो उठाएंगे दो ऐतिहासिक कदम
Housefull 5 में एक साथ नजर आएंगे अनिल कपूर और नाना पाटेकर! अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर दिया अपडेट