PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोलना मालदीप के मंत्री को भारी पड़ गया है। जब से पीएम मोदी के लिए ऐसी बातें बोली गई है तब से लगातार मालदीप जाने वालो की संख्या में गिरावट आई है।

PM Modi पर बयान के बाद भारत और मालदीप के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मालदीव के बहिष्कार अभियान में आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनी ने EaseMyTrip ने एक बड़ा कदम उठाया है। EaseMyTripने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को रद्द कर दिया है। वहीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीनों मंत्रियों को मालदीव सरकार ने रविवार को सस्पेंड कर दिया है।
PM Modi पर बयान देना मालदीप को पड़ा भारी
PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के बाद भारत में मालदीप के खिलाफ जबरदस्त विरोध चल रहा है। सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives तेजी से ट्रेंड कर रहा है। भारत के न सिर्फ नेता बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री मालदीप के खिलाफ आ गई है। मालदीप जाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट भी देखी गई। मालदीव की सरकार ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को रविवार को सस्पेंड कर दिया। मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद ने भारत के खिलाफ जहर उगला था।

EaseMyTrip ने बंद की मालदीप की सारी बुकिंग
कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए ईजमाइट्रिप ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। बता दें कि अब तक हजारों लोगों ने मालदीव जाने का अपना प्लान बंद कर दिया है। आपको बता दे कि भारत ने आपत्ति जताने के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्रियों की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।
- और पढ़े
- Ranbir Kapoor की गोद में दूसरी बार दिखी बेटी राहा, पिंक कलर की हुडी में क्यूटनेस का दिखा अंबार
- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के बेघर होते ही सलमान ने लगाई घरवालों की क्लास, जानिए क्या कहा