PM Modi ने शनिवार को राजस्थान के भरतपुर के एमएसजे कॉलेज मैंदान में एक चुनाव जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi चुनावी रैली में कहा कि भारत दुनियाभर में नंबर वन बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते पांच वर्ष में क्या हुआ। पांच साल में जो बर्बादी हुई इसका जिम्मेदार कौन है, नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने वाला कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है जादूगरजी, कोनी मिले वोटजी।
PM Modi ने कहा यहां सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे। लेकिन हुआ क्या बीते पांच वर्षों में बहनों बेटियों, दलित और वंचितों पर सबसे ज्यादा अपराध हुआ है। सबसे ज्यादा जुल्म हुआ है। होली हो, रामनवमी हो, हनुमान जयंती हो। कोई भी त्योहार अप लोग शांति से नहीं बना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू… राजस्थान में यही सब चलता रहा है।

विदेशो में बज रहा भारत का नाम
मोदी ने कहा कि आपको लगता है आज दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम बढ़ रहा है। अमरीका में भी बज रहा है, यूके में भी बज रहा है, ऑस्ट्रेलिया में भी बज रहा है। अपको गर्व हो रहा है, खुशी हो रही है, संतोष हो रहा है। यह सब किसके कारण हो रहा हैं आपका जवाब पूरी तरह गलत। जी नहीं यह मोदी के कारण नहीं बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। यह आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर स्थिर और मजबूत सरकार बनाई। इसलिए भारत आज हर मैदान में जीत रहा है।
- और पढ़े
- Bigg Boss 17: घर में आये एमसी स्टैन खुलकर किया मुनव्वर फारूकी को सपोर्ट, जानिए क्या कहा
- PM Modi भारत- ऑस्ट्रेलिया का फाइनल देखने जाएंगे अहमदाबाद, 19 नवंबर को होगा सबसे बड़ा मुकाबला
CM Kejariwal का बड़ा बयान, कहा- एक दिन देश पर राज करेगी आम आदमी पार्टी



