PM Modi ने आगरा में हरी झंडी दिखा दी है। मेट्रो की सुरक्षा को तीन शिफ्ट में फोर्स की ड्यूटी लगा करेगी। दो शिफ्ट में फुल फोर्स होगी। तीसरी शिफ्ट में स्केलेटन सिक्योरिटी होगी।
![PM Modi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-design-2023-11-08T155157.881-300x200.jpg)
PM Modi ने कोलकाता से आगरा मेट्रो का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा, उन्होंने अतिथियों के साथ मेट्रो ट्रेन में ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर स्टेशन तक सफर किया।
PM Modi ने आगरा मेट्रो को दिखाई हरी झंडी
CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “आगरा की एक बहुप्रतीक्षित आकांक्षा पूर्ण हुई। PM नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद आगरा में ‘आगरा मेट्रो रेल परियोजना’ के प्राथमिक सेक्शन पर यात्री सेवा का शुभारंभ किया। यह मेट्रो सेवा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और आगरा वासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा प्रदान करने के हमारे संकल्प का प्रतिफल है।”
![PM Modi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-design-2023-11-03T161912.314-300x200.jpg)
7 मार्च से आगरा मेट्रो में यात्रा करेगी आम जनता
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से सिकंदरा के बीच में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक आगरा मेट्रो के 6 स्टेशन बने हैं। इन 6 मेट्रो स्टेशन पर 7 मार्च से मेट्रो में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। आगरा मेट्रो के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया 10 रुपए है, इसके बाद 15 रुपए और 6 स्टेशन तक जाने का किराया 20 रुपए है। आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। सुबह छह से रात 10 बजे तक आगरा मेट्रो का संचालन होगा।
- और पढ़े
- Arvind Kejriwal ईडी के सामने होंगे पेश, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख
- Flipkart ने लॉन्च किया अपना UPI पेमेंट सर्विस, जानिए आम यूजर्स को क्या होगा इससे फायदा
Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट में मिला बड़ा झटका, संदेशखाली और शेख शाहजहां मामले में याचिका ख़ारिज