Preity Zinta बनी कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा। अभी उनकी एक छोटी-सी क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह सफेद रंग की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का अभी रेड कार्पेट पर आना बाकी है।
![Preity Zinta](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-3-21-300x200.jpg)
Preity Zinta के कान्स में आते ही चार चाँद लग गए है। इससे पहले ऐश्वर्या राय अपने टूटे हुए हाथ के साथ इसमें आई। और अब प्रीति ज़िंटा के आने से फैंस काफी खुश है। प्रीति जिंटा बुधवार, 22 मई को फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुई थीं और कान फिल्म फेस्टिवल में तीसरी बार शामिल हुईं। उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था और फसके बाद वह 2007 में दिखाई दी थीं। अब 17 साल बाद एक बार फिर वह इस महोत्सव में पहुंची थीं।
Preity Zinta बनी कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा
प्रीती ज़िंटा का अभी रेड कार्पेट पर आना बाकी है लेकिन उससे पहले ही फैंस ने उनका लुक सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। वीडियो में प्रीति जिंटा समंदर किनारे पोज दे रही हैं। अपनी कातिलाना अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस ने शिमरी पर्ल व्हाइट गाउन पहना है और अपने बाल कों बांध रखा है। कान में भी वह मोतियों से बनी इयररिंग्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये आखिर क्यों गई हैं।
![Preity Zinta](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-2-7-300x200.jpg)
क्यों गई प्रीती ज़िंटा कान्स में
प्रीति जिटा इन दिनों ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी कारण से वह कान फिल्म फेस्टवल का हिस्सा बनी हैं। प्रीति जिंटा सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन को Pierre Angenieux ExcelLens अवॉर्ड्स से सम्मानित करेंगी। इनके साथ एक्ट्रेस पहले भी काम कर चुकी हैं। मणिरत्नम की रोमांटिक ड्रामा ‘दिल से’ (1998) में संतोष के साथ बतौर सिनेमेटोग्राफर के साथ काम किया था।
- और पढ़े
- Heeramandi की मल्लिका जान से मिले ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक, कहा- ज्यादातर लोगों ने देखी सीरीज
- Amit Shah का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- वोट के लिए देश की सुरक्षा पर आरोप लगा रही है
Laapataa Ladies ने ‘एनिमल’ फिल्म को भी किया पीछे, रिलीज होते ही बना डाला रिकॉर्ड