Raid 2 की रिलीज डेट बदल चुकी है। मेकर्स ने नए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जानिए अजय देवगन की फिल्म कब होगी रिलीज।

Raid 2 को इसी साल 15 नवंबर में रिलीज किया जाना था। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी हैं। अब इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ दी है।
Raid 2 की नई रिलीज डेट आई सामने
फिल्म मेकर्स ने इसका नया पोस्टर शेयर करते ये जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। अब इसे 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के मौके पर रिलीज किया जाएगा। ‘सिंघम अगेन’ के बाद ये दूसरी मूवी है जिसकी रिलीज डेट अजय देवगन ने चेंज की है। ‘सिंघम अगेन’ अब दिवाली पर 15 नवंबर को रिलीज होगी। इसी तारीख को ‘रेड-2’ रिलीज होनी थी। बात करें ‘रेड-2’ की तो ये इसी नाम से 2018 में आई फिल्म का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन ने एक IRS ऑफिसर का रोल प्ले किया था। इसे दर्शकों ने खूब सराहा था।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में
रेड-2 के अलावा अजय देवगन के पास सिंघम अगेन और ‘औरों में कहां दम था’ जैसी फिल्में हैं। जिन्हें आने वाले समय में रिलीज किया जाएगा। ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन एक्ट्रेस तबू के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म 5 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
- और पढ़े
- Pushpa 2 को लेकर आई बड़ी अपडेट, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का रोमांटिक गाना जल्द होगा रिलीज
- Mirapur 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जब आएगी सीरीज



