Don 3 फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जिसकी जानकारी खुद डायरेक्टर फरहान अख्तर ने दी है।

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है। खुद फरहान अख्तर ने ‘Don 3’ की रिलीज डेट कंफर्म की है। फैंस Don 3 का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वो इंतजार अब खत्म हो गया है।
Don 3 की रिलीज डेट आई सामने
फरहान अख्तर की डॉन सीरीज में पहले शाहरुख खान ने अहम रोल निभाया था। जिस वजह से माना जा रहा था कि ‘डॉन 3’ में भी किंग खान ही होंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। ‘डॉन 3’ में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह ने ले ली है। पहले माना जा रहा था कि फिल्म इसी साल यानी 2024 में रिलीज होगी। बता दें, फिल्म अगले साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। खुद मेकर्स ने इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड है फैंस
रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उनके फैंस उन्हें ‘डॉन’ के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। अब फैंस को ज्यादा नहीं थोड़ा ही इंतजार करना होगा। वहीं, रणवीर और कियारा पहले बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों के फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी बेसब्र हो रही है।
- और पढ़े
Munawar Faruqui पर भड़के अनिल कपूर, वायरल वीडियो में दे रहे है नसीहत