Salman Khan को लेकर बीते दिनों अच्छी खबर नहीं आई थी। उनके घर के बाहर हुई फायरिंग इंसीडेंट ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। अब एक्टर का दुबई से वीडियो सामने आया है जिसमें वह बेफिक्र होकर मजा करते देखे जा सकते हैं।

Salman Khan के घर के बाहर कुछ दिन पहले ही फायरिंग हुई थी। इससे उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए थे। हालांकि, खान फैमिली ने ये सुनिश्चित किया कि सब कुछ ठीक है। एक्टर और उनकी फैमिली से मिलने कई नामी हस्तियां पहुंचीं। इस घटना के कुछ दिनों बाद अब पहली बार सलमान बाहर आए हैं।
Salman Khan फायरिंग इंसीडेंट के बाद पहुंचे दुबई
Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग इंसीडेंट ने उनके चाहने वालों के बीच दहशत फैला दी थी। इस घटना के बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं, सलमान ने फायरिंग इंसीडेंट के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। वह टाइट सिक्योरिटी के बीच अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से दुबई के लिए रवाना हुए। वह तब वहां पहुंचे हैं, जब वहां बाढ़ वाले हालात हैं। इससे उनके फैंस में और टेंशन है।

इस वजह से दुबई पहुंचे ‘भाईजान’
सलमान खान दुबई क्यों गए हैं, इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। वह वहां एक इवेंट में शामिल होने गए हैं, जिसका नाम ‘कराटे कॉमबैट’ है। सलमान ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए एक दिलचस्प खुलासा भी किया है। दरअसल, इस वीडियो में ‘भाईजान’ जिस शख्स से फैंस को मिलवा रहे हैं, उसे वह 2 साल की उम्र से जानते हैं। वीडियो की शुरुआत सलमान कहते हैं, ”मैं दुबई में हूं और कल मैं कराटे कॉम्बेंट इवेंट में होऊंगा। इवेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा मैं, लेकिन मैं इस बच्चे को दो साल की उम्र से जानता हूं।”
- और पढ़े
- Janhvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड शिखर के नाम का पहना नेकलेस, शादी की चर्चा के बीच रिश्ते पर लगी मुहर
- Heeramandi का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में 14 साल बाद फरदीन खान करने जा रहे वापसी
Amit Shah ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा- भारत में इसे लागू करने का समय आ गया है