Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल से शादी के बाद उनके प्रेंग्रेंसी खबरें चल रही थीं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें इसलिए आने लगी थीं क्योंकी उन्हें शादी के बाद अचानक अस्पताल के चक्कर लगाते देखा गया था। अब सोनाक्षी की तरफ से प्रेग्रेंट होने की खबरों पर रिेक्शन आया है।

Sonakshi Sinha अब जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर ये बातें चल रही है कि वो प्रेग्नेंट है। ऐसी खबरें इसलिए फैल रही थीं क्योंकी शादी होने के बाद सोनाक्षी को अस्पताल के चक्कर लगाते हुए देखा गया था। सोनाक्षी सिंहा के प्रेग्रेंट की खबरें इसलिए भी आने लगी थी क्योंकी उन्होंने अचानक से अपने बॉयफ्रेंड जहीर से कोर्ट मैरेज करने की फैसला लिया था।
Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी को लेकर क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा हनीमून से लौटते ही ‘ककुड़ा’ फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान एक इवेंट में सोनाक्षी से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपना बयान बताया है। एक्ट्रेस ने वो बात कह दी जिसके बाद उनकी कही हुी बात टारों तरफ फैल रही है। सोनाक्षी ने कहा, “अब सिर्फ बदलाव इतना है कि हम लोग अस्पताल नहीं जा सकते, क्योंकि जैसे आप निकलो…लोगों को लगता है कि आप प्रेग्नेंट हो।”

Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की खबरें कैसे उड़ने लगीं?
सोनाक्षी की शादी के कुछ दिन बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए थे। अपने पिता को को देखने के लिए सोनाक्षी सिंहा पति जहीर के साथ अस्पताल पहुचीं थी। इसी वजह से वहां मौजूद लोगों ने सोनाक्षी को उनके पति के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किया था। जिसके बाद से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगीं थीं। सोनाक्षी सिंहा के पिता शत्रुघ्न की तबीयत को लेकर सोनाक्षी के बड़े भाई लव ने बताया था कि उन्हें तेज बुखार था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लव ने बताया था कि उनके पापा के कई टेस्ट्स करवाए गए हैं।
- और पढ़े