Sonia Gandhi को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल सोनिया रायबरेली से सांसद है। ये सीट कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है। कुछ महीनों के बाद इस सीट पर चुनाव होना है। लेकिन सूत्रों की माने तो वो इस बार यहाँ से चुनाव नहीं लड़ेगी।

Sonia Gandhi इस बार राज्यसभा के जरिये संसद में जाएगी। इस सिलसिले में सोनिया के नामांकन के सारे पेपर तैयार किये जा चुके हैं. हालांकि, आलाकमान के बीच हिमाचल और राजस्थान को लेकर दो राय हैं. अभी ये तय नहीं है कि सोनिया गांधी हिमाचल से राज्यसभा जाएंगी या फिर राजस्थान से।
Sonia Gandhi कहाँ से बनेगी सांसद
कांग्रेस पार्टी इस उलझन में है कि प्रियंका गांधी का चूंकि हिमाचल प्रदेश में घर है, इसलिए क्या सोनिया को हिमाचल से भेजा जाए या फिर पार्टी के नेताओं की दूसरी राय के साथ जाया जाए। पार्टी में दूसरी समझ है कि चूंकि कांग्रेस के पास राजस्थान में सरप्लस वोट हैं, इसलिए यहां से सुरक्षित तरीके से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। राजस्थान में 70 विधायक हैं और सिर्फ एक ही सीट है।

प्रियंका होंगी रायबरेली से उम्मीदवार?
पार्टी से जुड़े सोर्सेज की मानें तो स्वास्थ्य कारणों से सोनिया के लोकसभा चुनाव लड़ने के आसार नहीं हैं। ऐसे में रायबरेली सीट से कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ा सकती है। प्रियंका अभी हाल तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस ही का कामकाज देखती रहीं हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद प्रियंका गांधी 2022 के विधानसभा में कुछ कमान नहीं रच पाईं थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त हुई थी।
- और पढ़े
- Munawar Faruqui और हिना खान म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे एक साथ, कोलकाता में शुरू की शूटिंग
- Supreme Court ने देश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रही महिला कैदियों को लेकर की सुनवाई, जानिए क्या दिया आदेश