Abdu Rozik ताजिकिस्तानी सिंगर जो अपने क्यूट अंदाज की वजह से भारत में भी खूब पॉपुलर हैं, वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

Abdu Rozik ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन के जरिए भारत में बहुत पॉपुलर हुए। अब्दु अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। उन्होंने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है। जिसके बाद फैन्स ने उन्हें मुबारकबाद देना शुरू कर दिया है। वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें वो लड़की मिल गई, जो उनकी इज्जत करती है।
Abdu Rozik करने जा रहे शादी
वीडियो पोस्ट करते हुए Abdu Rozik ने कैप्शन में लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना खुशकिस्मत हूं कि मुझे मेरा प्यार मिलेगा, जो मेरी इज्जत करेगी। शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं।” उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी शादी 7 जुलाई को होने वाली है। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो अब्दु शारजाह की रहने वाली अमीराती लड़की से शादी करने वाले हैं, जिनका नाम अमीरा है।

अब्दु रोज़िक की फैंस फॉलोविंग
बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में भी अब्दु रोजिक की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस में शामिल होने से पहले वो अमीरात के शहर दुबई में ही सलमान खान, एआर रहमान समेत और भी कई बॉलीवुड सितारों से मिले थे। बाद में वो ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बने और भारत में भी छा गए। लोग यहां उन्हें छोटे भाईजान के नाम से भी जानते है। आज के समय में अब्दु सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनकी फैन बेस काफी जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.2 मिलियन यानी 82 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
- और पढ़े
- Deepika Padukone ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, लेटेस्ट तस्वीर आई सामने
- Diljit Dosanjh को बॉलीवुड से मिल रहा काफी सपोर्ट, जानिए गिप्पी ग्रेवाल ने इसपर क्या कहा
Katrina Kaif बनने वाली है मां, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप