Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने उपवास रहने का फैसला किया है। जिसके लिए सभी नेता पंजाब पहुँच रहे है।

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता पंजाब में आज उपवास कर रहे हैं। आप के विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि यह उपवास भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए रखने के लिए किया जा रहा है। इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए खटकड़ कला में एक दिन का उपवास किया जा रहा है।
Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित आम आदमी पार्टी के सभी विधायक भी इस उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। चड्ढा ने कहा कि यह लड़ाई भाजपा की तानाशाही को करारा जवाब देंने के लिए लड़ी जा रही है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव के समय जानबूझकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है। जिससे कोई भी भाजपा के खिलाफ प्रचार न कर सके।

आप ने लगाए भाजपा पर आरोप
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इस वजह से जेल में डाला गया क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा तगड़े तरीके के साथ आवाज उठाते हैं। भाजपा आप नेताओं को जेल भेजकर हमारे हौसले तोड़ना चाहती है। हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जेल में डाला गया और उनके हौसले लगातार तोड़ने की कोशिश की गई। एक-एक कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर हमें डराने की कोशिश की जा रही है।
- और पढ़े
- Kalki 2898 AD की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानिए मेकर्स कब करेंगे फिल्म रिलीज
- Disney Hotstar के यूजर्स नहीं शेयर कर पाएंगे दोस्तों से पासवर्ड, जानिए कंपनी ने क्या बनाए नए नियम
Bigg Boss OTT 3 का होने जा रहा आगाज, शो में नजर आएगी शाहरुख़ खान की बेटी