PM Modi के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के साथ ही रहेंगे। इंडिया गठबंधन की ओर ऑफ़र को अस्वीकार कर दिया है।
![PM Modi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-14-1-300x200.jpg)
PM Modi के साथ ही चिराग पासवान लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे ये बात तो तय हो गई। बिहार में चिराग पासवास को लेकर चल रही अटकलबाजी पूरी तरह से खत्म हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने देर रात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जहाँ चिराग पासवान ने लोकसभा हाजीपुर की सीट सहित अपनी पार्टी के लिए अन्य सीटों पर चर्चा की।
PM Modi के साथ ही रहेंगे चिराग पासवान
इससे पहले एनडीए गठबंधन में शामिल गुरुवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा का दावा किया था। इस बैठक से पहले चिराग पासवान की जेपी नड्डा के साथ और संजय झा की अमित शाह के साथ मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
![PM Modi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-6-3-300x200.jpg)
सीट बंटवारें को लेकर मंथन कर रही बीजेपी
इस समय अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बिहार प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के लिए राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ-साथ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के कई नेता दिल्ली में मौजूद हैं। बैठक में भाजपा अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर तो चर्चा करेगी ही, साथ ही सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी विचार मंथन किया जाएगा।
- और पढ़े
- Rahul Gandhi दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका गांधी का भी नाम आया सामने, देखिए लिस्ट
- Ajay Devgan की फिल्म मैदान का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ईद पर सिनेमाघरों में देखेंगे मूवी
Maharani 3 ओटीटी प्लेटफार्म पर हुई रिलीज, बिहार की राजनीति में बड़ा दांव खेलती नजर आई रानी भारती