Priyanka Chopra बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी है। प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई में एक्ट्रेस एक के बाद एक इवेंट अटेंड करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ भारत आई हैं। बीती शाम उन्होंने ईशा अंबानी की होली पार्टी में करोड़ों का नेकलेस पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
![Priyanka Chopra](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-3-9-300x200.jpg)
Priyanka Chopra अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई आई हैं। किसी खास मौके या फिर किसी काम के सिलसिले में ही प्रियंका चोपड़ा का मुंबई आना होता है। देसी गर्ल पीसी अब ज्यादातर विदेश में ही रहती हैं और वहां भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। प्रियंका अपने काम के साथ-साथ अपने स्टाइलिस्ट अंदाज को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं। उनका स्टाइल सबसे हटकर है।
Priyanka Chopra के नेकलेस ने खींचा लोगों का ध्यान
प्रियंका ने एंटीलिया में ईशा अंबानी द्वारा होस्ट की गई एक शानदार रोमन थीम वाली होली पार्टी में भी हिस्सा लिया। इस पार्टी के लिए पीसी ने थाई हाई स्लिट स्टाइल वाली पिंक कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने डीपनेक ब्लाउज कैरी किया। अपने शानदार लुक से प्रियंका चोपड़ा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. लेकिन प्रियंका के नेकपीस पर सभी की निगाहें थम सी गईं। एक रिपोर्ट की मानें तो ये नेकलेस 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 8 करोड़ रुपये का है।
![Priyanka Chopra](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-30-300x200.jpg)
Priyanka Chopra के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है। जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं पीसी जल्द रही जॉन सीना और इदरीस एल्बा स्टारर हेड्स ऑफ स्टेट पर भी काम शुरू करेंगी।
- और पढ़े
- Amitabh Bachchan हुए अस्पताल में भर्ती, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी
- Navjot Singh Sidhu ने लोक सभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, खुद बताई इसकी वजह
Loksabha Election की तारीखों का ऐलान होते ही लग जाएगा आचार संहिता, इन कामो पर लगेगी पाबंदियां