Navjot Singh Sidhu लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये बात आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित से मिलने का बाद स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा ही जाना होता तो मैं कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ना पसंद नहीं करता। सिद्धू ने चुनाव न लड़ने पर और क्या-क्या कहा आइए जानते हैं।
![Navjot Singh Sidhu](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-5-8-300x200.jpg)
Navjot Singh Sidhu की इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ने वाली हैं क्योंकि कांग्रेस सिद्धू को पटियाला लोक सभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी। सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस यह चाह रही थी कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो अपनी सीट पर ही फोकस करेंगे।
Navjot Singh Sidhu की राजा वड़िंग से अनबन
यहां इस बात का जिक्र करना जरूरी है कि सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ बनती नहीं है। यही कारण है कि 11 फरवरी को पंजाब कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आए थे लेकिन सिद्धू को नहीं बुलाया गया था। जालंधर में सुशील रिंकू के बाद फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी और अब डा. राजकुमार चब्बेवाल के कांग्रेस को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में जाने के मुद्दे पर पूर्व प्रधान ने कहा कि व्यक्ति के किरदार का पता मुश्किल समय पर ही चलता है।
![Navjot Singh Sidhu](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-4-8-300x200.jpg)
राज्यपाल पुरोहित से मिले सिद्धू
सिद्धू ने कहा, राजा वड़िंग नवजोत सिंह सिद्धू का भी प्रधान है। वहीं, सिद्धू ने कटाक्ष किया जब कैप्टन चले गए तो यह लोग चले जाएंगे तो क्या होगा। दरअसल, सिद्धू शुक्रवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि 2014 में जब भाजपा ने अमृतसर से तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेतली को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया था, उस समय सिद्धू अमृतसर से भाजपा के सांसद थे। भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। जिसे सिद्धू ने अस्वीकार कर दिया था।
- और पढ़े
- Urfi Javed की बॉलीवुड में होगी ग्रैंड एंट्री, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ फिल्म से बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल
- Social Media पर पड़ी भारत सरकार की मार, अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट और 10 ऐप किए बैन
Amitabh Bachchan हुए अस्पताल में भर्ती, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी