Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। सभी मेहमानों को लगभग आमंत्रण भेज दिया गया है। उनमें से एक जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठान समारोह के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य को न्यौता भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। रामभद्राचार्य का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण उतना ही सुखदायक होगा, जितना जब राम जी अयोध्या आए थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल 22 जनवरी को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
Ram Mandir का श्रेय पीएम मोदी को जाता है
जगद्गुरु ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी सहायता की है। Ram Mandir का श्रेय मोदी जी को जाएगा। जब तीन नदियां मिलती हैं तब प्रयागराज बनता है। हमने आंदोलन किया, संतों ने भी आंदोलन किया है, केंद्र ने सहायता दी इस तरह संगम हुआ। देश में हिंदुओं के लिए अच्छा काम हो रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि अयोध्या काम पूरा हो गया है, अब काशी और मथुरा बाकी है। कोर्ट कहेगा तो हम काशी-मथुरा लेकर रहेंगे।

रामभद्राचार्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा था कि भगवान राम हैं ही नहीं। विपक्ष को पहले नहीं समझ आया। क्यों मुलायम सिंह यादव ने खून बहाया और कांग्रेस ने डंडे चलवाए? राजीव गांधी के ताला खुलवाने से क्या होता है। हमें तो मंदिर चाहिए था, वो लॉलीपॉप था। जगद्गुरु ने पीएम मोदी को लेकर भविष्यवाणी की है कि 2024 में वहीं प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि आएंगे मोदी ही।
- और पढ़े
- Fighter फिल्म का नया पोस्ट हुआ जारी, मूवी रिलीज को लेकर अभी से शुरू हुआ काउंटडाउन
- Vivek Bindra हो सकते है गिरफ्तार? पत्नी ने कहा अस्पताल से निकलते ही नए सबूत लाएगी सामने