Vivek Bindra की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी पत्नी जो इस समय अस्पताल में है। उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि जल्द ही विवेक बिंद्रा की गिरफ्तारी हो सकती है।

Vivek Bindra एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। जो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है। इनपर ये आरोप लगा है कि इन्होने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। और जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती है। अब इनकी पत्नी यानिका ने अपने वकील को विवेक के खिलाफ बड़ा सबूत देने की बात की है। जिसके बाद शायद विवेक बिंद्रा पर धाराएं और बढ़ जाए और गिरफ्तारी भी हो सकती है।
Vivek Bindra हो सकते है गिरफ्तार
विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका इस समय अस्पताल में है। जिन्होंने अपने वकील को विवेक के बारे में कुछ बातें बताने को कहा है। जिसके बाद वकील वाशु शर्मा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे पास विवेक के खिलाफ बहुत सारे नए एविडेंस हैं। मैंने डेटा तैयार कर लिया है। मेरी क्लाइंट अभी अस्पताल में है जैसे ही वो ठीक हो जाएंगी तो विवेक के खिलाफ धाराएं बढ़वाएंगे। मैंने यानिक से बात की है। पता चला है कि उनके साथ पहले भी मारपीट हुई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Vivek Bindra पर कौन कौन सी लगी धाराएं
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक बिंद्रा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ऐसा ये भी माना जा रहा है कि अगर धारा बढ़ी तो पुलिस पूछताछ के बाद विवेक बिंद्रा को गिरफ्तार भी कर सकती है। आपको बता दें कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।
- और पढ़े
- Salaar फिल्म को हो सकता है करोड़ों का नुकसान, पहले ही दिन एचडी प्रिंट में लीक हुई मूवी
- Asus का गेमिंग लैपटॉप मिल रहा आधे रेट पर, जानिए स्पेशल डिस्काउंट पर कैसे खरीदें
Salaar का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया खुमार, जानिए क्या हुई कमाई