Bhaiyya Ji का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। चार दिन पहले फिल्म का पहला ट्रेलर आउट हुआ था जिसमें वह अपने भाई की मौत के बाद बेबस नजर आये थे। हालांकि फिल्म का नया ट्रेलर खौफनाक है। इसमें मनोज बेबस नहीं बल्कि खतरनाक बनकर दुश्मनों को डराते दिखाई दे रहे हैं।
![Bhaiyya Ji](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-11-4-300x200.jpg)
Bhaiyya Ji का नया ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वह पता चलेगा कि आखिर वह कौन है। इस 3 मिनट के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का खतरनाक अवतार दिखाई दे रहा है। ट्रेलर की शुरुआत ‘भैया जी कौन है?’ से हुई। पंडित जी बताते हैं, “पॉलिटिक्स की बात करें तो सत्ता पक्ष को विपक्ष और विपक्ष को सत्ता पक्ष करने के मास्टरमाइंड हैं भैया जी।”
Bhaiyya Ji नया ट्रेलर हुए रिलीज
“एक समय था, जब मात्र उनकी कहानियां सुनकर कुकर्मी अपना कुकर्म त्याग कर देता था। उस समय सरकार भी वही थे, प्रजा भी वही थे, क्राइम भी वही थे, कानून भी वही थे। वह रॉबिन हुड के बाप हैं।” गांव बुपड़ी, जिला सीतामंडी, बिहार के ‘भैया जी’। भाई का बदला लेने आये मनोज बाजपेयी अब चुन-चुनकर अपने भाई के कातिलों को मौत के घाट उतारने वाले हैं।
![Bhaiyya Ji](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-1-6-300x200.jpg)
कब होगी मूवी रिलीज
ट्रेलर के एक-एक सीन में मनोज बाजपेयी की दहशत का नजारा दिखाई दिया। फिल्म का ट्रेलर इतना जबरदस्त है और मूवी का क्या होगा। फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कमलेश भानुशाली निर्मित मूवी का निर्देशन अपूर्व सिंह कर्की ने किया है।
- और पढ़े
- Deepika Padukone ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, लेटेस्ट तस्वीर आई सामने
- Diljit Dosanjh को बॉलीवुड से मिल रहा काफी सपोर्ट, जानिए गिप्पी ग्रेवाल ने इसपर क्या कहा
Ranveer Singh ने दीपिका संग तलाक के ख़बरों के बीच किया खुलासा, जानकार फैंस हुए हैरान