Bigg Boss 17: इस वीकेंड के वॉर में जबरदस्त मसाला देखने को मिलने वाला है। जहाँ एक तरफ सलमान घर वालों पर जमकर बरसेंगे तो वही दूसरी तरफ पूरे घर का मौहोल क्रिकेट पिच में बदल गया है।

Bigg Boss 17: रविवार को जहां इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी तो वही दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में भी क्रिकेट पिच की व्यवस्था कर दी गई है। घरवाले को क्रिकेट खेलेंगे ही लेकिन इनके साथ साथ सलमान खान भी घर के अंदर जायेंगे और इनके साथ मैच खेलेंगे।
Bigg Boss में चढ़ा वर्ल्ड कप का बुखार
इस हफ्ते वीकेंड का वॉर के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान समेट शो के सभी कंटेस्टेंट्स पर वर्ल्ड कप का फीवर चढ़ा हुआ है। प्रोमो में सलमान कहते हुए नजर आते हैं कि क्रिकेट का फीवर इतना हाई चल रहा है तो हमने सोचा कि तो ये घर पीछे क्यों रह जाए। जिसके बाद शो के होस्ट खुद अंदर जाकर क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। सलमान को यूं क्रिकेट खेलता देख फैंस काफी खुश हैं। वहीं सुपरस्टार के साथ-साथ शो के कंटेस्टेंट्स भी बैटिंग करते हुए प्रोमो में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सब इंडिया-इंडिया के नाम चिल्लाते हुए नजर आए।
इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स ने कैप्शन में लिखा है कि छाएगा इंडिया-इंडिया का जोश, जब सेट होगा बिग बॉस हाउस में क्रिकेट का माहौल। वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाड़ियों को जोश के साथ विश करने का ये एक शानदार तरीका है।
सलमान ने की टाइगर 3 देखने की अपील
बता दें, हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म के आंकड़ों में और भी उछाल देखने को मिला था। हालांकि वर्ल्ड कप का फीवर सलमान की फिल्म के लिए खतरा बनकर सामने आया है। लोग मैच देखने के चक्कर में फिल्म नहीं देख रहे हैं। हालांकि सलमान ने गुजारिश की है कि मैच देखने के बाद सभी थिएटर जाकर उनकी फिल्म देखें।

- और पढ़े
- Bigg Boss 17: घर में आये एमसी स्टैन खुलकर किया मुनव्वर फारूकी को सपोर्ट, जानिए क्या कहा
- PM Modi भारत- ऑस्ट्रेलिया का फाइनल देखने जाएंगे अहमदाबाद, 19 नवंबर को होगा सबसे बड़ा मुकाबला
PM Modi ने राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर किया वार, कहा- महिलाओं का अपमान करने वाले को इनाम दिया



