Sonakshi Sinha को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। वह जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। शादी की डेट भी आ गई है।
![Sonakshi Sinha](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-9-6-300x200.jpg)
बॉलीवुड के फेमस एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के घर शहनाई बजने वाली है। बेटी Sonakshi Sinha की शादी पक्की हो गई है। वेडिंग डेट तक सामने आ चुकी है। साथ ही वेन्यू की डिटेल्स भी आ गई है। वह अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल संग शादी करने वाली है। सोनाक्षी हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म में शादी करेंगी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में है और अक्सर पार्टी में कपल को साथ देखा जाता रहा है। कपल को लेकर अब जो बड़ी खबर आई है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Sonakshi Sinha की शादी की डेट आई सामने
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तारीख जो सामने आई है वह 23 जून है। कहा जा रहा है कि इस शादी में पूरी ‘हीरामंडी’ की कास्ट को न्योता दिया गया है। शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। पहले खबर थी कि इस शादी पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी के खिलाफ थे लेकिन अब लगता है कि वह बेटी की पसंद के आगे झुक गए हैं और जहीर इकबाल को अपना दामाद बनाने के लिए राजी हो गए हैं।
![Sonakshi Sinha](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-10-5-300x200.jpg)
मुंबई में होगी शादी
Sonakshi Sinha का वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई के बास्टियन में होने वाला है और मेहमानों को फॉर्मल ड्रेस में आने को कहा गया है। बता दें, 2 जून को सोनाक्षी का 37वां बर्थडे था। इस मौके पर जहीर ने सोनाक्षी संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे Sonzzz”। इस पोस्ट के बाद कपल के फैंस काफी खुश हो गए थे।
- और पढ़े
Rahul Gandhi रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, छोड़ी वायनाइड सीट, जानिए CWC मीटिंग में क्या हुई चर्चा